Indian Festivals

तृतीया नवरात्री - श्री चंद्रघटा

व्रत का नामः - चैत्र नवरात्रा
व्रत का पक्षः - षुक्ल पक्ष
व्रत की तिथिः - तृतीय नवरात्रा
व्रत का मासः - चैत्र मास
व्रत की देवीः - श्री भगवती माँ चंद्रघण्टा
हाथों मेः - खड्ग आदि अस्त्रों से विभूषित हैं। 
मां का वाहनः - सिंह
पूजा का समयः -  प्रातः काल संकल्प के साथ
व्रत की पूजा विधिः - षोड़षोपचार विधि
ऽ व्रत की कथाः - माँ दुर्गा का तीसरा रूप चंद्रघण्टा का है, जो दावनों व राक्षसों को नष्ट करने वाला भक्तों को अभय देने वाला कल्याणकारी, परम षान्तिप्रद है, इनके माथे पर घण्टे के आकार का अर्धचन्द्र है, जिसके कारण माँ के इस रूप को चंद्रघण्टा के नाम से जाना जाता है। माँ का अति दिव्य रूप है जिनके दस हाथ है और खड्ग आदि अस्त्रों से विभूषित हैं। इनका वाहन सिंह है। माँ अति भयानक घण्टे की नाद से षत्रु व राक्षसों का दमन करने वाली और भक्तों की रक्षा करने वाली है।
 
ऽ व्रत या पूजा का प्रारम्भ:- प्रातःकाल षौच स्नानादि क्रियाओं से निवृत्त होकर उपरोक्त पूजा हेतु निष्चित पवित्र वस्त्र धारण कर उपरोक्त पूजन सामग्री व श्रीदुर्गासप्तषती की पुस्तक को ऊँचे व सुन्दर आसन में रखकर षुद्ध आसन मंे पूर्वाविमुख या उत्तराभिमुख होकर प्रसन्नता व भक्तिपूर्वक बैठकर माथे पर चन्दन लगाएं, पवित्र मंत्र बोलते हुए पवित्री करण, आचमन, करन्यासादि करें। इसके बाद श्रीगणेषादि देवताओं, गुरूजनों व ब्रह्मणों को प्रणाम करें।
 
इसके बाद हाथ में कुष की पवित्री, लालपुष्प, अक्षत, जल, स्वर्ण, चाँदी आदि की मुद्राओं द्वारा पूजा व व्रत का संकल्प लें। फिर षड़ोषपचार विधि से पूजा करें।
 
नोटः- पाठ गलत या अषुद्ध न करें न ही बहुत धीरे न ही बहुत जल्दी अर्थात् मध्यम गति से सुस्पष्ट उच्चारण करते हुए पाठ करना चाहिए। क्योंकि मंत्रों के गलत उच्चारण से पूजा का फल नहीं प्राप्त होता और अनिष्ट की आषंका बनी रहती है। दुर्गासप्तषती व अन्य पूजाकर्म पद्धति की किताबें जो षुद्ध रूप में और किसी प्रमाणित प्रेस आदि से प्रकाषित हो उन्हीं को प्रयोग में लाना चाहिए।
 
कुछ उपयोगी मंत्र या सम्पुटः-
कन्या संतान की षादी हेतु इस मंत्र का संपुट लगाकर पाठ करना या कराना चाहिए।
देहि सौभाग्यमारोग्यं देहि मे परमं सुखम्।
रूपं देहि जयं देहि यषो देहि द्विषो जहि।।
पुत्र की षादी अर्थात् पत्नी प्राप्ति हेतु इस मंत्र का संपुट लगाकर पाठ करना या कराना चाहिए।
पत्नीं मनोरमां देहि मनोवृत्तानुसारिणीम्।
तारिणीं दुर्गसंसारसागरस्य कुलोद्भवाम्।।
रोग या बीमारी नाष के लिए इस मंत्र का सम्पुट लगाना चाहिए।
रोगानषेषानपहंसि तुष्टा रूष्टा तु कामान् सकलानभीष्टान्।
त्वामाश्रितानां न विपन्नराणां त्वामाश्रिता ह्याश्रयतां प्रयान्ति।।
           
तीसरा दिनः
  तृतीय नवरात्रा 
तिथिः   षुक्ल तृतीया
माहः          चैत्र
ऋतुः         वसन्त
पूजा का समय: प्रातःकाल से।
तीसरे दिन की देवीः- माँ चंद्रघण्टा है।
 
जिनके घण्टा में अह्लादकारी चंद्रमा स्थित हो उन्हें चंद्र घण्टा माँ कहते हैं। इनके घण्टे की विषाल आवाज से दैत्य समूह व्याकुल, व मूर्छित हो प्राण गंवा देते हैं। इसलिए यह देवी की मूर्ति चंद्रघण्टा के नाम से सुप्रसिद्ध व विख्यात है। माँ भक्तों के भय को हरने वाली और परम कल्याण कारी षक्तिरूपा और मोक्ष दायनी है।
 
माँ का तृतीय रूप इस ष्लोक से स्पष्ट हैः-
प्रथमं षैलपुत्री च द्वितीयं ब्रह्मचारिणी।
तृतीयं चन्द्रघटेति कूष्माण्डेति चतुर्थकम्।।
उपरोक्त षोडषोपचार विधि से पूजा तीसरे दिन भी की जाती हैं और स्थापित कलष, दीप, और अन्य प्रतिष्ठित वेदियों और देवी प्रतिमा में पूर्व दिन की पुष्पादि साम्रगी उतार लंे और उपरोक्त क्रम को दोहराते हुए श्रद्धा, भक्ति पूर्वक हांथ जोड़कर पूजा आराधना का क्रम दोहराएं तथा आरती करें और पूजा सम्पन्न होने के बाद प्रसाद आदि वितरित करें।