प्रदोष का अर्थ
प्रदोष का अर्थ है "भरी दोष"| चन्द्रमा को श्रेय रोग होने के कारण चंद्र देव अंतिम साँसे गिन रहे थे| तभी भगवान् शंकर ने चन्द्रमा को पुनर्जीवन देकर मस्तक पर धारण किया| चंद्र मृत्यु के निकट जाकर भी भगवान् शिव की कृपा से जीवित रहे और पूरनमाशी के दिन तक पूर्णता स्वस्थ होक प्रकट हुए|
प्रदोष व्रत महत्व
जीवन में शारीरिक मानसिक एवं आधयात्मिक रूप से मज़बूत होने के लिए प्रदोष व्रत कारगर मन गया है|प्रदोष व्रत एक ऐसा व्रत है जो मृत्यु के निकट पोहोंचे हुए मनुष्य को जीवन दान देता है| प्रदोष व्रत हर माह के दोनों पक्षों की त्रयोदशी को मनाया जाता है| भगवान् शिव की विशेष और अनंत कृपा पाने के लिए यह व्रत कारगर है| हिन्दू धर्म शास्त्रों में इस व्रत का विशेष महत्व बताया गया है| इस व्रत को हर माह के दोनों पक्षों को करने से व्यक्ति के जीवन के सब कष्टों का निवारण होजाता है| प्रदोष व्रत का अपना महत्व है, परन्तु दिन के अनुसार पड़ने वाले प्रदोष व्रत का अपना अलग महत्व होता है|
दिन के अनुसार प्रदोष व्रत और उनका महत्व
रविवार:- रविवार के दिन पड़ने वाली प्रदोष का सम्बन्ध देव सूर्य से होता है| इससे भानु प्रदोष या रवि प्रदोष कहा जाता है| रवि प्रदोष का व्रत सूर्य को मज़बूत व् उनकी कृपा पाने के लिए बहुत ही शुभ माना गया है| यदि जीवन में अपयश या हड्डियों की समस्या का दोष हो तो रविवार के दिन आने वाली प्रदोष का व्रत करें| सूर्य सम्बंदि सभी समस्याओं का निवारण करता है, रवि प्रदोष|
सोमवार:- सोमवार के दिन आने वाली प्रदोष का सम्बन्ध चन्द्रमा से है| किसी का चन्द्रमा दूषित हो या अशुभ फल दायक हो तो सोम प्रदोष का व्रत अवश्ये करना चाहिए| सोम प्रदोष सब प्रदोष में सबसे शुभ फल दायी है| सोम प्रदोष का व्रत करने से भगवान् शिव और चन्द्रमा दोनों का ही आशिर्वाद प्राप्त किया जा सकता है| सोम प्रदोष का व्रत विशेष मनोकामनाओ की पूर्ती के लिए महत्वपूर्ण है|
मंगलवार:- मंगलवार के दिन आने वाली प्रदोष को भौम प्रदोष कहते हैं| मंगलवार को आने वाली प्रदोष का सम्बन्ध राम के सबसे प्रिय भक्त हनुमान जी से है| जिस भी व्यक्ति को मंगल ग्रह से कष्ट हो या मंगल दोष हो, उस व्यक्ति को मंगल के दिन आने वाली प्रदोष का व्रत करना चाहिए| मंगल प्रदोष हर तरह के रोग से मुक्ति मिलती है| अथवा मंगल प्रदोष क़र्ज़ से छुटकारा भी दिलाती है|
बुधवार:- बुधवार के दिन पड़ने वाली प्रदोष को सौम्यवारा प्रदोष कहा जाता है| इस प्रदोष का सम्बंन्ध भगवन शिव के पुत्र गणेश जी से होता है|जिस वभि व्यक्ति को ज्ञान व् बुद्धि को बढ़ाना हो उसके लिए सौम्यवारा प्रदोष कारगर होगी| यह प्रदोष ज्ञान व् शिक्ष में वृद्धि करता है|
गुरुवार:- गुरुवार के दिन आने वाली प्रदोष को गुरुवार प्रदोष कहा जाता है| गुरुवार के दिन आने वाली प्रदोष का सम्बंन्ध भगवन विष्णु और देव बृहस्पति से है| यह व्रत हर प्रकार के कार्य में सफलता दिलाता है| इस व्रत को करने से कुंडली में बृहस्पति मज़बूत होते है| यह व्रत शत्रुओं पर विजय दिलाता है| इस व्रत को करने से पितरों का आशीर्वाद भी मिलता है|
शुक्रवार:- शुक्रवार के दिन पड़ने वाली प्रदोष का सम्बन्ध देव शुक्र से होता है और इसे भृगुवारा प्रदोष कहते हैं| यह व्रत अखंड सौभाग्य व् सुखद वैवाहिक जीवन के लिए किया जाता है| इस व्रत के फल बहुत ही शुभ होते है| यह व्रत हर तरह का सुख व् सम्पन्नता प्राप्त कराता है| जिस व्यक्ति को धन की समस्या हो तो उसके निवारण के लिए भृगुवारा प्रदोष का व्रत करना चाहिए|
शनिवार:- शनिवार को आनेवाली प्रदोष को शनि प्रदोष कहा जाता है| शनि प्रदोष भगवान् शिव के भक्त शनि देव से सम्बंन्ध रखती है| इस दिन जो भी मनुष्य व्रत रखता है उसे पुत्र प्राप्ति व् हर नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति होती है| यह व्रत जीवन के हर लक्ष्य में सफलता दिलाने के लिए बहुत फलदायक है|
सावधानी
प्रदोष व्रत पूर्ण रूप से तिथि पर निर्भर करता है| इसीलिए प्रदोष व्रत कभी कभी द्वादशी तिथि से ही शुरू होजाता है क्यूंकि, सूर्यास्त के तुरंत बाद त्रयोदशी लगते ही व्रत आरम्भ होजाता है|