Indian Festivals

षट् नवरात्रा - माँ कात्यायनी

व्रत का नामः - चैत्र नवरात्रा
व्रत का पक्षः -  षुक्ल पक्ष
व्रत की तिथिः - षट् नवरात्रा
व्रत का मासः -  चैत्र मास
व्रत की देवीः - श्री भगवती माँ कात्यायनी है।
हाथों मेंः - माता जी के दाहिनी तरफवाला हाथ अभय मुद्रा में है तथा नीचे वाला हाथ वर मुद्रा मे है। बायीं तरफ के ऊपरवाले हाथ में तलवार और नीचे वाले हाथ में कमल पुष्प षोभित है।   
माँ का वाहन: - सिंह है।
पूजा का समय: - प्रातः काल संकल्प के साथ
व्रत की पूजा विधि: -  षोड़षोपचार विधि

व्रत की कथाः- 
परम कृपालु माँ कात्यायनी जो देवगणों के कार्य सिद्धि हेतु महर्षि कात्यायन के आश्रम से प्रकट हुई और महर्षि ने उन्हें अपनी कन्या माना जिससे सारा जगत माँ को कात्यायनी नाम से जानता है। भगवती कात्यायनी की आराधना से भक्त व देवताओं के सभी कार्य सिद्ध हो जाते हैं और मनोवांछित फल प्राप्त होते हैं। भव बंधन के कठिन दुःखों से व्यक्ति को सहज ही मुक्ति मिल जाती है।

माँ दुर्गा द्वाराः- रक्तबीज, महिषासुर आदि दैत्यों का बध आदि षक्ति माँ दुर्गा की जयकार और भक्त तथा देवगणों की रक्षा व कल्याण। इसी कल्याण के उद्देष्य से प्रतिवर्ष नवरात्रों में माँ की पूजा आराधना व यज्ञानुष्ठानों का आयोजन किया जाता है। दुर्गा सप्तसती माँ की आराधना का सबसे प्रमाणिक गं्रथ है।

व्रत या पूजा का प्रारम्भः - प्रातःकाल षौच स्नानादि क्रियाओं से निवृत्त होकर उपरोक्त पूजा हेतु निष्चित पवित्र वस्त्र धारण कर उपरोक्त पूजन सामग्री व श्रीदुर्गासप्तषती की पुस्तक को ऊँचे व सुन्दर आसन में रखकर षुद्ध आसन मंे पूर्वाविमुख या उत्तराभिमुख होकर प्रसन्नता व भक्तिपूर्वक बैठकर माथे पर चन्दन लगाएं, पवित्र मंत्र बोलते हुए पवित्री करण, आचमन, करन्यासादि करें। इसके बाद श्रीगणेषादि देवताओं, गुरूजनों व ब्रह्मणों को प्रणाम करें।

इसके बाद हाथ में कुष की पवित्री धारण कर, लालपुष्प, अक्षत, जल, स्वर्ण, चाँदी आदि की मुद्राओं द्वारा पूजा व व्रत का संकल्प लें। फिर षड़ोषपचार विधि से पूजा करें।
 
नोटः- पाठ गलत या अषुद्ध न करें न ही बहुत धीरे न ही बहुत जल्दी अर्थात् मध्यम गति से सुस्पष्ट उच्चारण करते हुए पाठ करना चाहिए। क्योंकि मंत्रों के गलत उच्चारण से पूजा का फल नहीं प्राप्त होता और अनिष्ट की आषंका बनी रहती है। दुर्गासप्तषती व अन्य पूजाकर्म पद्धति की किताबें जो षुद्ध रूप में और किसी प्रमाणित प्रेस आदि से प्रकाषित हो उन्हीं को प्रयोग में लाना चाहिए।
 
 कुछ उपयोगी मंत्र या सम्पुटः-
कन्या संतान की षादी हेतु इस मंत्र का संपुट लगाकर पाठ करना या कराना चाहिए।
देहि सौभाग्यमारोग्यं देहि मे परमं सुखम्।
रूपं देहि जयं देहि यषो देहि द्विषो जहि।।
पुत्र की षादी अर्थात् पत्नी प्राप्ति हेतु इस मंत्र का संपुट लगाकर पाठ करना या कराना चाहिए।
पत्नीं मनोरमां देहि मनोवृत्तानुसारिणीम्।
तारिणीं दुर्गसंसारसागरस्य कुलोद्भवाम्।।
रोग या बीमारी नाष के लिए इस मंत्र का सम्पुट लगाना चाहिए।
रोगानषेषानपहंसि तुष्टा रूष्टा तु कामान् सकलानभीष्टान्।
त्वामाश्रितानां न विपन्नराणां त्वामाश्रिता ह्याश्रयतां प्रयान्ति।।
नवरात्रा व्रत में क्या करें, क्या नहीं करें ?

व्रत में क्रोध, आलस्य, चिंता नहीं करें। प्रसन्न चित्त व उत्साह पूर्वक माँ की पूजा करें। किसी बात में अविष्वास व संदेह न पैदा करें। नित्यादि क्रियाएं षुद्धता पूर्व करें, स्नान में सुगन्धित तेल, साबुन यदि संभव हो तो प्रयोग न करें। ब्रह्मचर्य का पूर्ण पालन करें, अर्थात् मैथुन आदि क्रियाएं न करें।

स्त्री/पुरूष प्रसंग, हास्य विनोद, अत्याधिक बोलना, जोर से हंसना, गुस्सा करने से बचें। सरल और षांति चित्त होकर व्रत का पालन करें। जल्दी-जल्दी पानी पीना और हर थोड़ी देर में खाने से भी बचें। दिन में सोना नहीं चाहिए, बल्कि कार्यो से निवृत्त होने पर जरूरत के अनुसार थोड़ा विश्राम करना चाहिए।
 
छठवां दिनः षष्टम् नवरात्रा।
तिथिः षुक्ल षष्ठी
माहः चैत्र
ऋतुः वसन्त
पूजा का समय: प्रातःकाल से।
छठवें दिन की देवीः-  माँ कात्यायनी हैं।

परम कृपालु माँ कात्यायनी जो देवगणों के कार्य सिद्धि हेतु महर्षि कात्यायन के आश्रम से प्रकट हुई और महर्षि ने उन्हें अपनी कन्या माना जिससे सारा जगत माँ को कात्यायनी नाम से जानता है। भगवती कात्यायनी की आराधना से भक्त व देवताओं के सभी कार्य सिद्ध हो जाते हैं और मनोवांछित फल प्राप्त होते हैं। भव बंधन के कठिन दुःखों से व्यक्ति को सहज ही मुक्ति मिल जाती है।

माँ की इस मूर्ति का रूप इस ष्लोक से स्पष्ट हैः-
पंचमं स्कन्दमातेति षष्ठं कात्यायनीति च।
सप्तमं कालरात्रीति महागौरीति चाष्टमम्।।

उपरोक्त षोडषोपचार विधि से छठवें दिन भी पूजा बडे श्रद्धा भक्ति से की जाती हैं और स्थापित कलष, दीप, और अन्य प्रतिष्ठित वेदियों और देवी प्रतिमा में पूर्व दिन में चढ़ाई गयी पुष्पादि साम्रगी उतार ले और उपरोक्त क्रम को दोहराते हुए श्रद्धा, भक्ति पूर्वक हांथ जोड़कर पूजा आराधना तथा आरती करें और पूजा सम्पन्न होने के बाद प्रसाद आदि वितरित करें।