26 दिसंबर 2019 को साल 2019 का अंतिम सूर्य ग्रहण लगने वाला है| सूर्य और चन्द्रमा हम सबके जीवन से बहुत ही गहराई से जुड़े हुए है| इसलिए जब भी इन पर ग्रहण लगता है हमारा जीवन भी काफी प्रबल रूप से प्रभावित होता है|
एक पौराणिक कथा के अनुसार जब समुद्र मंथन के बाद देवताओं को अमृत पान करना था तब उनके बीच स्वर्भानु नाम का एक देतय देवताओ के बीच आकर बैठ गया और उन्होंने जैसे ही अमृत पान किया सूर्य और चन्द्रमा ने देख लिया| तब सूर्य और चन्द्रमा ने जाकर विष्णु भगवान् को यह बात बतादि और उन्होंने सुदर्शन चक्र से स्वर्भानु का सर धड़ से अलग करदिया| परन्तु अमृत का सेवन करने के कारण वह मरा नहीं और उनके शरीर के दो हिस्से होगए| जिसमे सर को राहु और धड़ को केतु का नाम दिया गया| इसीलिए राहु चन्द्रमा और केतु को अपने शत्रु मानते है|
ग्रहण कब लगता है|
पृथ्वी अपनी धुरी (axis पर घूमने (rotate के साथ ही सूर्य के चारो और भी घूमती (revolution है, और चन्द्रमा पृथ्वी का उपग्रह (satellite होने के कारण चन्द्रमा पृथ्वी के इर्द गिर्द घूमता है| इसी बीच जब चन्द्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आजाता है, और पृथ्वी पर सूर्य का प्रकाश आने के बजाये, चन्द्रमा की परछाई पृथ्वी पर आने लगती है| सूर्य, चन्द्रमा और पृथ्वी के एक रेखा में होने के कारण सूर्य आंशिक या पूर्ण रूप से दिखना बंद होजाता है|
ग्रहण का समय|
1. सूर्य ग्रहण दिसंबर 2019 प्रारंभ समय- 26 दिसंबर 2019 को सुबह 8 बजकर 17 मिनट तक 08:17 से लेकर 10: 57
2. सूर्य ग्रहण दिसंबर 2019 परमग्रास- 26 दिसंबर 2019 को सुबह 9 बजकर 31 मिनट तक
3. सूर्य ग्रहण दिसंबर 2019 समाप्ति समय- 26 दिसंबर को सुबह 10 बजकर 57 मिनट तक
4. सूतक काल प्रारंभ समय- 25 दिसंबर 2019 को शाम 05 बजकर 31 मिनट से
5. सूतक काल समाप्त- 26 दिसंबर 2019 अगले दिन सुबह 10 बजकर 57 मिनट तक
6. सूतक काल 25 दिसंबर 2019 को शाम 05:33 से प्रारंभ होकर 26 दिसंबर 2019 को सुबह 10:57 बजे तक रहेगा।
7. सूतक काल 25 दिसंबर 2019 को शाम 05:33 से प्रारंभ होकर 26 दिसंबर 2019 को सुबह 10:57 बजे तक रहेगा।
इस ग्रहण का स्पर्श मोक्ष मूल नक्षत्र एवं धनु राशि में होगा|
निम्नलिखित जगहों पर यह ग्रहण देखा जाएगा|
• होफुफ, सऊदी अरब
• मंगलुरु, कर्नाटक, भारत
• कासरगोड, केरल, भारत
• थालास्सेरी, केरल, भारत
• कोझीकोड, केरल, भारत
• ऊटाकामुंड, तमिलनाडु, भारत
• पलक्कड़, केरल, भारत
• कोयम्बटूर, तमिलनाडु, भारत
• इरोड, तमिलनाडु, भारत
• करूर, तमिलनाडु, भारत
• डिंडीगुल, तमिलनाडु, भारत
• शिवगंगा, तमिलनाडु, भारत
• तिरुचिरापल्ली, तमिलनाडु, भारत
• पुदुक्कोट्टई, तमिलनाडु
यह ग्रहण पूरी तरह से दक्षिणी भारत, इंडोनेशिया और सऊदी अरब के कुछ हिस्सों से दिखाई देगा। यदि मौसम अनुमति देता है, तो यूरोप में, एशिया के कुछ हिस्सों और उत्तर / पश्चिम में| ऑस्ट्रेलिया आंशिक ग्रहण की एक झलक पाने में सक्षम होगा। यह पूरी तरह से निम्नलिखित भारतीय शहरों और जिलों में दिखाई देगा: कर्नाटक में मंगलुरू, केरल में पलक्कड़, कासरगोड, थलसेरी और कोझिकोड और तमिलनाडु में ऊटाकामुंड, कोयम्बटूर, इरोड, करूर, डिंडुल, सिवागंगा, तिरुचिरापल्ली और पुदुक्कोट्टई। यह मुंबई, बैंगलोर और नई दिल्ली में आंशिक रूप से दिखाई देगा।
आने वाला यह ग्रहण कंकण ग्रहण है जो हम सभी की ज़िन्दगी को काफी हद्द तक प्रभावित करेगा| यह प्रभाव कुछ राशियों पर अच्छा होगा और कुछ राशियों पर यह कुछ चिंता जनक| परन्तु जिन लोगो पर इसका प्रभाव कुछ कष्ट दायी है, उन्हें सिर्फ धैर्य व् संयम से काम लेने की आवश्यकता है|
मेष राशि
इस दौरान व्यापार में की गयी मेहनत भविष्य में सफलता दायी होगी| जितना काम महत्वपूर्ण है उस से कईं ज़्यादा परिवार भी महत्वपूर्ण है, इसलिए पारिवारिक मतभेद को दूर रखने के लिए उन्हें समय अवश्य दें| स्वास्थय का ख़ास ध्यान रखेंगे तो आपका स्वास्थय आपका साथ हमेशा देगा|
वृषभ राशि
विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत शुभ होगा| अपना ख़ास ख्याल रखें ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से आपका बचाव हो| धन का अर्जन करने में थोड़ी म्हणत करनी पद सकती है, परन्तु फल निश्चित है|
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातको के लिए वैवाहिक जीवन व् प्रेम सम्बन्धो में शान्ति व् प्रेम का माहौल बनाये रखने की सलाह दी जाती है| रिश्तों की मिठास जीवन को सुख शान्ति से व्यतीत करने के लिए बहुत आवश्यक है| साथ ही अगर आप अपने कार्य को पूर्ण मेहनत व् लगन के साथ करें तो स्तिथियाँ अनुकूल रहेंगी|
कर्क राशि
कर्क राशि के जातको के लिए यह एक बहुत ही शुभ व् फलदायी ग्रहण साबित होगा| यह ग्रहण आपके व्यवसाय के लिए भी बहुत अच्छे परिणाम देगा| इस समय आपके शत्रु आपसे परास्त होंगे| किसी मुक़दमे में भी आपको विजय प्राप्त होगी अथवा आपके साथ एक नयी ऊर्जा निरंतर बानी रहेगी|
सिंह राशि
सिंह राशि के जातको के लिए आनंद का समय है मनोरंजन में व्यस्त रहेंगे और सेहत पक्ष भी अच्छा रहेगा| परन्तु अगर रिश्तों और बच्चों को प्यार से संभालेंगे तो आपसी मनमुटाव होने से बच जायेंगे| छोटी मोटी चिंता को दिल से ना लगाएं| समय अनुकूल है, कार्य में विलम्भ होगा परन्तु यह विलम्भ शुभता लाएगा|
कन्या राशि
कन्या राशि वालो के लिए यह समय सभी कार्य सिद्ध कराएगा| अनावश्यक तनाव ना पाले, जिससे स्वास्थ्य की समस्य तंग करने लगे| अपनी माता को कुछ दिन आराम दें| अपने प्रेम सम्बन्ध य वैवाहिक जीवन की मधुरता को बनाये रखने के लिए कुछ बातों को तूल ना दें तो ही बेहतर है|
तुला राशि
तुला राशि वालो के लिए इस अवधि में धन के बड़े बड़े लाभ निश्चित हैं| नौकरी या व्यवसाय में नयी चुनौतियों को आप बहुत खूबी से संभाल पाएंगे| अपने भाई बेहेनो के साथ प्रेम व् सयंता के साथ रहे| उन्हें आपकी सहायता से लाभ अवश्य होगा| अच्छा समय उन्ही का साथ देता है जो खुद समय का आदर करते हैं|
वृश्चिक राशि-
वृश्चिक राशि वालो को इस अवधि में भगवान् की पूजा उपासना करनी होगी| वृश्चिक राशि वालो के लिए इस समय में अपने धन का ख़ास ख्याल रखने की सलाह दी जाती है| अपने परिवार वालो के साथ कुछ समय बिताने का प्रयास करें| किसी को भी उधार देने से पहले उसकी आवश्यकता को ध्यान में ज़रूर रखें|
धनु राशि
धनु राशि वालो के लिए यह समय थोड़ा कष्टदायी होगा परन्तु आने वाले समय में आपकी निराशा दूर होजाएगी| क्यों की यह ग्रहण धनु राशि में लगेगा इसलिए धनु राशि के जातको के लिए इस समय में कुछ सावधानियां बनाएं रखना महत्वपूर्ण होगा| प्रतिदिन मैडिटेशन करें ताकि आपको चिंताओं से रहत मिले|
मकर राशि
मकर राशि के जातको को अपने निर्णयों को सावधानी से लेना होगा ताकि वह अपने आने वाले समय को बेहतर बना सकें| अपने धन का अपव्यय ना करें धन को ज़रुरत अनुसार ही खर्चें| शत्रुता से दूर रहे और अपने शत्रुओं से दुरी बनाये रखें| जीवन साथी को प्रेम से संभाले आपके रिश्ते आपके अहंकार से ज़्यादा महत्वपूर्ण हैं|
कुंभ राशि
कुम्भ राशिवालों के लिए यह समय बहुत ही लाभदायी साबित होगा| धन कमा पाना अर्जन करना बहुत ही लाभदायक होगा| आपके भाई बेहेन आपका साथ अवश्य देंगे| यह समय आपके लिए एक ऐसा महत्वपूर्ण समय है जिसमे आपके लिए लाभ निश्चित है इस समय का सदुपयोग करते हुए इसका पूर्ण रूप से लाभ उठाने का प्रयास करें|
मीन राशि
इस दौरान मीन राशि के जातको को अपने करियर का खस्स ख्याल रखते हुए अपने व्यवसाय व् नौकरी पर ख़ास खायकल रखना होगा| अपने बॉस की बातों को नज़रअंदाज़ कर कुछ समय शान्ति बनाये रखें| इस अवधि में नौकरी में बदलाव अथवा ट्रांसफर के प्रबल योग बनते हैं| अपने परिवार व् दोस्तों के साथ समय व्यतीत करेंगे तो आपको अच्छा लगेगा|
ग्रहण काल के दौरान किन बातों का रखें ध्यान|
1. ग्रहणकाल के दौरान एकांत जगह पर बैठ के भगवान् के मंत्रो का जाप ध्यान व् पूजा उपासना करें| ग्रहण के दौरान पूजा उपासना करना बहुत शुभ माना जाता है| इस से आने वाली समय के बहुत संकट से राहत मिल जाती है|
2. सूर्य ग्रहण के दौरान मंदिर या भगवान् की मूर्तियों को स्पर्श नहीं करना चाहिए|
3. देव प्रतिमाओं के अलावा तुलसी वृक्ष, शमी वृक्ष व् आदि पूजनीय वृक्षों को भी स्पर्श नहीं करना चाहिए
4. अगर आप गर्भवती महिला है तो कैंची, चाक़ू या कोई भी ऐसी वास्तु जो काटने वाली हो उससे उपयोग न करें|
5. ग्रहण के दौरान आप जितना संभव हो उतना भगवान् का नाम लें, ध्यान करें|
6. अगर संभव हो ग्रहण के दौरान व्रत रखें अर्थात कोई भी खाद्य पदार्थ ना ग्रहण करें|
7. ग्रहण के समय घर से बहार निकलने से बचना चाहिए और ग्रहण के दर्शन करने से भी बचना चाहिए|
8. ग्रहण के समय किसी भी तरह की गतिविधि जैसे सीना, पिरोना, काटना आदि नहीं करना चाहिए|
9. ग्रहण के नियम व् सूतक का विचार गर्भवती महिलाओ, बच्चों व् बुज़ुर्गो पर लागू नहीं होता है|
10. ग्रहण के समय किसी भी प्रकार के वादविवाद से बचना चाहिए, अन्यथा यह घर या जीवन पर बहुत गंभीर असर डालता है|
11. इस समय नकारात्मक ऊर्जाएं काफी प्रबल होजातीं हैं|
ग्रहण के बाद ध्यान रखें इन् बातों का|
1. ग्रहण के तुरंत बाद पानी में गंगाजल मिलाकर अवश्य स्नान करें|
2. घर को अच्छे से धोये अगर संभव हो अन्यथा घर में झाड़ू पोंछा अवश्य करें| परन्तु अगर ग्रहण रात के समय लगा हो तो अगले दिन सुबह सुबह घर की सफाई करें रात को ना करें|
3. स्वच्छ वस्त्र धारण कर घर के मंदिर को अच्छे से धोएं या साफ़ करें|
4. मंदिर में रखी भगवान् की सभी प्रतिमाओं को गंगाजल मिलाकर स्नान कराएं|
5. भगवान् की विधिवत पूजा उपासना करें उन्हें अन्न का भोग लगाएं|
6. ग्रहण के बाद दान करने कला बहुत बड़ा महत्व है|
7. ग्रहण के बाद गरीबो या ब्राह्मणो को दान अवश्ये दें यह ग्रहण के बुरे प्रभावों को दूर करने में सहायक होगा|