Indian Festivals

विनायक चतुर्थी| Vinayak Chaturthi on 05 Dec 2024 (Thursday)

1.   ब्रह्म मुहूर्त (सूर्य उदय के पूर्व) में उठकर, पीले रंग के वस्त्र धारण करें। भगवन गणेश के व्रत का संकल्प लें|

2.   पूजन के समय, एक चौकी रखें उसपे हरे रंग का कपडा बिछाएं और गणेश मूर्ति की स्थापना करें|

3.   मूर्ति स्थापना के पश्चात कलश स्थापना करें, एक लोटे में जल लें उसपे आम के पत्ते और श्री फल रखें|

4.   श्रीफल अथवा लोटे दोनों पर हल्दी कुमकुम से स्वस्तिक बनाये और कलावा अर्पित करें|

5.   इसके पश्चात षोडश ओपचार पूजन करें निम्न लिखित तरीके से:-

        i.      आवाहन - समस्त देवी देवताओ का ध्यान कर उनका स्वागत करें|

       ii.      आसन - सब देवी देवताओं को स्थान ग्रहण कराएं

       iii.      पद्य - जल से सभी देवी देवताओं के चरण धोये

       iv.      अर्ग्य - अपने हाथों पर जल छींटा देकर हाथ धोये

       v.     आचमन - जल से आचमन करें

      vi.      स्नान - मूर्तियों अथवा खुद पर गंगाजल का छींटा देकर शुद्ध करें

     vii.     स्नान - भगवान गणेश को क्षमता अनुसार वस्त्र अर्पित करें. अगर वस्त्र न हो तो मोली को वस्त्र के रूप में अर्पण करें

     viii.    यज्ञोपवीत - गणेश जी को जनेऊ अर्पित करें.

     ix.      आभरणाम - भगवान गणेश को क्षमता अनुसार गहने अर्पित करें. (मानसिक रूप से भी आप गहने अर्पित कर सकते हैं)

       x.      गंध - गणेश जी को चन्दन की सुगंध अर्पित करें

     xi.      पुष्पम - पीले फूलों की माला भगवान को अर्पित करें

    xii.      धूपं - धुप अथवा अगरबत्ती लगाएं

  xiii.      दीपम - घी अथवा तिल के तेल का दीपक जलाएं

  xiv.      नैवेद्य - फल, मिठाईयों का भोग भगवान गणेश को लगाएं

    xv.      अर्चना - सबसे पहले गणेश वंदना कर पूजा शुरू करें| गणेश मन्त्र का जप करें (ॐ गं गणपतये नमः) व् गणेश स्तोत्र का पाठ करें|

  xvi.      नमस्कारम - अपनी पूजा के पूर्ण होने पर गणेश भगवान सहित समस्त देवी देवता को नमस्कार कर अपनी पूजा स्वीकार करने की प्रार्थना करें|
 
 Disclaimer: The information presented on www.premastrologer.com regarding Festivals, Kathas, Kawach, Aarti, Chalisa, Mantras and more has been gathered through internet sources for general purposes only. We do not assert any ownership rights over them and we do not vouch any responsibility for the accuracy of internet-sourced timelines and data, including names, spellings, and contents or obligations, if any.