Indian Festivals

यशोदा जयंती | Yashoda Jayanti on 01 Mar 2024 (Friday)


जानिये क्यों मनाई जाती है यशोदा जयंती, क्या है इसका महत्व 

हिन्दू धर्म में यशोदा जयंती को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। यशोदा जंयती का पर्व भगवान श्री कृष्ण की माँ यशोदा के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। ये बात तो सभी को पता है की भगवान श्री कृष्ण ने माता देवकी के गर्भ से जन्म लिया था पर इनका पालन पोषण माता यशोदा ने अपनी छत्रछाया में किया था। शास्त्रो में बताया गया है की अगर कोई स्त्री इस दिन पूरी श्रद्धा के साथ माता यशोदा और भगवान श्री कृष्ण का पूजन करती है तो उसे भगवान श्री कृष्ण के बाल रूप के दर्शन प्राप्त होते हैं। आज हम आपको इस आर्टिक्ल के माध्यम से बताने जा रहे है की इस साल यशोदा जयंती कब मनाई जाएगी और यशोदा जयंती का शुभ मुहूर्त क्या है।

यशोदा जयंती का महत्व-

• यशोदा जयंती का पर्व फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि के दिन मनाया जाता है। 

• यशोदा जयंती के दिन माता यशोदा की गोद  में विराजमान श्रीकृष्ण के बाल रूप और मां यशोदा की पूजा की जाती है।

• शास्त्रों में बताया गया है की इस दिन माता यशोदा और श्री कृष्ण की पूजा करने से सभी प्रकार की संतान संबंधी परेशानियां दूर हो जाती है। 

• जो भी व्यक्ति इस दिन माँ यशोदा और श्री कृष्ण की पूजा करता है उसकी सभी मनोकामना पूर्ण हो जाती है। 

• पौराणिक मान्यताओं के अनुसार अगर कोई स्त्री सच्चे मन और पूरी श्रद्धा के साथ यशोदा जयंती के दिन भगवान श्री