Indian Festivals

धनतेरस से भाई दूज तक : राशि अनुसार करे ये दान

यह दान आप धनतेरस से भाई दूज तक कभी भी कर सकतें हैं| दीपावली के दिन करना सबसे शुभ होगा|

  • मेष राशि :- मेष राशि के लोगो को तांबे के बर्तन व् और लाल फल जैसे सेब, चैरी और मिठाई में बूंदी का दान करना चाहिए|
  • वृषभ राशि :- देसी घी या तिल के तेल के दीपक मंदिर या किसी ऐसे स्थान पर लगाएं जहाँ अंधकार हो, अथवा खीर का दान करें|
  • मिथुन राशि :- गणेश जी को लड्डू का भोग लगाएं व् गरीबो में बाटें| हरे फल व् सब्ज़ियों का दान भी करें और वस्त्र दान भी अवश्य करें|
  • कर्क राशि :- दूध व् दूध से बने खाद्य पदार्थ जैसे दूध पनीर आदि दान करें| क्षमता अनुसार धन का दान भी करें| गरीबो के घर के आगे प्रकाश का दान करें| चांदी या स्टील के बर्तन अपनी क्षमता अनुसार दान करें|
  • सिंह राशि :- ताम्बे का बड़ा बर्तन, गेंहू, आटे का हलवा, लाल गरम वस्त्र, संतरे आदि का दान करना सिंह राशि के लिए बहुत शुभ होगा|
  • कन्या राशि :-  सौंफ मिश्री, हरे फल व् सब्ज़ियां आदि गरीबो में बाटें, मोमबत्तियां भी बाटें| गरम मफलर व् टोपी का दान करें|
  • तुला राशि :- तुला राशि के लोग नारियल की कतलियां गरीबो में बाटें, गरीबों में शॉल का दान करें व् पीपल के नीचे दिए लगाएं|
  • वृश्चिक राशि :- गुड़ या गुड़ से बने मीठे खाद्य पदार्थ, लाल फल, मंदिर जाकर लाल फूलों का प्रयोग कर मंदिर सजाएं|
  • धनु राशि :- धनु राशि वाले लोगो को केले, मूंग दाल का हलवा, पीतल के बर्तन, शिक्षा, व् पियाऊ आदि का दान उत्तम होगा|
  • मकर राशि :- मकर राशि के लोगों को गरीबों में अन्न, गरम वस्त्र या कम्बल, जूते, सरसो का तेल, दिये आदि दान करने चाहिए| इस दिन अगर आप किसी गरीब के घर में उजाला करें व् उसे दान दे तो सर्वोत्तम होगा|
  • कुम्भ राशि :- कुम्भ राशि के लोगो को कम्बल, खिचड़ी, खोए की मिठाई, व् काले चने, पूरी का दान करना चाहिए|
  • मीन राशि :- मीन राशि वालों को मीठा पीला भोजन जैसे रसमलाई, बेसन के लड्डू, केसर युक्त खीर के साथ बेसन चीले आदि का दान करना चाहिए|