Indian Festivals

योगिनी एकादशी पूजन विधि|

योगिनी एकादशी पूजन विधि

1.    योगिनी एकादशी के दिन प्रातः काल सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करने के पश्चात सूर्य देवता को जल अर्पित करें|

2.    इसके पश्चात पीले वस्त्र पहन कर भगवान विष्णु जी का पूजन करें| 

3.    भगवान विष्णु को पीले रंग के फूल, पंचामृत और तुलसी के पत्ते चढ़ाएं| 

4.    इसके बाद भगवान विष्णु और महालक्ष्मी के मंत्रों का श्रद्धापूर्वक का जाप करे|

"ॐ नमो भगवते वासुदेवाय"

"ॐ लक्ष्मी नमो नम:"

"ॐ लक्ष्मी नारायण नम:" 

5.    योगिनी एकादशी के दिन किसी गरीब व्यक्ति को जल, अन्न, वस्त्र, जूते और छात्र का दान करें| 

6.    योगिनी एकादशी के दिन अपने घर में विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ अवश्य करें. 

7.    यदि आप विष्णु सहस्त्र नाम न कर पाएं तो विष्णु चालीसा अवश्य करें|

8.    अंत में विष्णु आरती करें व् एकादशी आरती करें|

9.    भगवान् के समक्ष हाथ जोड़ पूजा में हुई भूल की क्षमा मांगे व् अपनी पूजा स्वीकार करने की प्रार्थना करें|