Indian Festivals

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
 
1.महालक्ष्मी का क्या अर्थ है?
महालक्ष्मी, देवी लक्ष्मी को ही कहा जाता है। वे हिंदू धर्म में पूजी जाने वाली देवी हैं। वह भाग्य, समृद्धि का प्रतीक मानी जाती है। वह भगवान विष्णु की पत्नी हैं। 

2. महालक्ष्मी हाथी पर क्यों बैठती हैं?
चूंकि हाथी शक्ति और स्थिरता का प्रतीक माना जाता है। इसीलिए, मां लक्ष्मी हाथी पर विराजमान होती हैं। इसके अलावा, हाथी को शुभता और समृद्धि का प्रतीक भी माना जाता है।

3. क्या देवी लक्ष्मी को खुश करने के लिए 16 शुक्रवार व्रत करना जरूरी है?
महालक्ष्मी की पूजा के लिए लोग 16 दिनों तक व्रत करते हैं। जो इस व्रत को जारी नहीं रखते सकते हैं, वे किसी विशेष 3 दिन यानी भाद्रपद माह और आश्विन माह के बीच शुभ अवधि के 1, 8वें और 16वें दिनके लिए व्रत करते हैं।

4.महालक्ष्मी व्रत के दौरान क्या खाया जाना चाहिए?
महालक्ष्मी व्रत के दौरान सात्विक भोजन किया जाता है। व्रत के दौरान किसी भी तरह के नशीले पदार्थ, गर्म तासीर के व्यंजनों से दूर रहना चाहिए। इनमें लहसुन, प्याज और अदरक के साथ-साथ मांसाहारी खाद्य पदार्थ शामिल हैं।

5. महालक्ष्मी पूजा के क्या लाभ हैं?
महालक्ष्मी पूजा करने से लोगों का बुरा वक्त खत्म होता है, उनके घर में समृद्धि आती है, व्यापार में वृद्धि होती है। 


6. महालक्ष्मी पूजा के दौरान किस मंत्र का जाप करें?
महालक्ष्मी पूजा में कई तरह के मंत्रों का जाप किया जाता है। लेकिन सबसे आम मंत्र है- "लक्ष्मी बीज मंत्र" 

"ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीभ्यो नम”