1. जन्माष्टमी के दिन अपने मन और खुदको शुद्ध कर संकल्प लेकर व्रत धारण करना चाहिए।
2. इसदिन प्रातःकाल गंगाजल को जल में मिला कर स्नान करना चाहिए|
3. स्नान के बाद पीले वस्त्र धारण कर भगवान कृष्ण का ध्यान कर भगवान् श्रीकृष्ण का पूजन करना चाहिए|
4. इस दिन निराहार/फलाहार व्रत कर कृष्ण के नाम का जप करना चाहिए।
5. रात्रि में भगवान के जन्म के समय शंख, घंटा, बजाकर भगवन का जन्मोत्सव मनाना चाहिए।
6. जन्म के बाद उन्हें धनिया-शकर की पंजीरी, मक्खन व मिश्री या चीनी का भोग लगाना चाहिए।
7. अगले दिन व्रत का पारण कर मंदिरों में ब्राह्मणों को दान देना चाहिए।