हिंदी दिवस भारतीयों के दिल के बेहद करीब है क्योंकि यह हिदी भाषा को पूर्ण रुप से समर्पित है। इस दिन कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जाते है और लोग इसमें बढचढ कर हिस्सा लेते है। हिंदी दिवस कई मायनों में खास है क्योकिं यह हमें हमारी भाषा की महत्ता के बारें मे बताता है।
हिंदी दिवस का मह्त्व आज के समय में-
आज के समय में जहां अंग्रेजी इतना बोलबाला है, हिंदी दिवस की महत्ता और भी अधिक बढ जाती हैं। यह दिवस बताता है कि हमें अपनी मातृभाषा कभी नहीं भूलनी चाहिये। यह हमें हमारी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ती है साथी ही हमारे गौरवान्वित इतिहास से जोड़ने के रुप में एक लड़ी का काम भी करती है। बेशक आज के बहुत से युवा अंग्रेजी बोलने में गर्व महसूस करते हों लेकिन हिंदी आज भी बहुतों की प्रिय है।
आजकल मोंबाइल और कंप्यूटर के जमानें में हम लोग हिन्दी लिखना लगभग भूल ही गये हैं। युवा पीढी का यह कर्तव्य है कि हमें अपनी मातृभाषा की महत्ता को बनाये रखने के लिये हर संभव कोशिश करनी चाहिये।
कब मनाते है हिंदी दिवस –
हिंदी दिवस हर साल 14 सिंतबर को मनाया जात है क्योंकि हिंदी हमारी राजभाषा है। आजादी के दो साल बाद हिंदी को आधिकारिक भाषा के रुप में तरजीह दी गई। 14 सिंतंबर 1949 को ही हिंदी को संविधान सभा में सभी के एकमत होने पर यह फैसला लिया गया कि हिन्दी ही भारत की राजभाषा होगी। इसके प्रचार प्रसार को और अधिक बल दिया गया है और तभी से हर साल यह मह्वपूर्ण दिवस मनाया जाता है।
क्योंकि भारत बहुत ही लंबे समय तक अंग्रेजों का गुलाम रहा इसीलिये उसका असर भी बहुत ही लंबे संमय तक रहा है। और इसका सबसे ज्यादा असर हमारी भाषा और संस्कृति पर पड़ा है। भारत आज बहुत तरक्की कर रहा है और हिन्दी दुनिया की चौथी भाषा जिसे सबसे ज्यादा बोला जाता है। लेकिन उब नये जमाने में बहुत सी ऐसी वेबसाइट और ऐप बन रही है जो हिदी को प्रोत्साहित कर रही है। और आने वाले दिनों में ये उम्मीद की जाती है हमारी हिंदी पूरे विश्व में एक नयी पहचान बनायेगी।
कैसे मनाते हैं हिंदी दिवस –
हिन्दी दिवस के विशेष उपलक्ष्य पर स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी दफ्तरों में कई तरह कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं जैसे कि
इससे नयी पीढी को अपनी भाषा को बारे में और अधिक जानने का मौक मिलता है। हर साल ऐसे बहुत से कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है और जीतने वाले को इनाम भी दिया जाता है। इतना ही नहीं, इस दिन सरकारी दफ्तरों में हिन्दी पखवाड़ा के रुप में भी बहुत ही गर्मजोशी के साथ मनाया जाता है। हिंदी भाषा की महत्ता का पता इस बात से भी पता चलती है ये 14 सिंतबर को हिन्दी दिवस के अलावा हर साल 10 जनवरी को विश्व हिन्दी दिवस भी बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है.
अंत में –
हिंदी दिवस अपने आप में बहुत ही मह्त्वपूर्ण है क्योकि यह हमें अपने देश और संस्कृति से जोड़े रखता है।